Kaahan Ayurveda

Sunday, January 5, 2020

Sugar Control Karne Ke Gharelu Upchar



शुगर कंट्रोल करने के घरेलू उपचार


इस हिंदी पोस्ट में हम बात करने वाले हैं मधुमेह यानी शुगर के बढ़ते मकड़जाल के बारे में। आज की जिंदगी में लोगों की लाइफ इतनी ज्यादा फास्ट और बीज़ी हो गई है, कि वे अपने शरीर व स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह होते जा रहे हैं। या यूं कह सकते हैं कि उनके पास इतना समय ही नहीं है कि वे इस ओर ध्यान दे पायें, जिसके परिणामस्वरूप लोगों का शरीर बीमारियों का डेरा बनता जा रहा है, जिनमें शुगर यानी डायबिटीज रोग का बोल-बाला सबसे अधिक अपने उच्च स्तर पर है। आज लगभग हर घर में एक व्यक्ति आपको शुगर (डायबिटीज़ रोग) से ग्रस्त मिल ही जायेगा। शुगर एक ऐसा रोग है जो व्यक्ति को अंदर ही अंदर खोखला करती रहती है। शुगर से पीड़ित व्यक्तियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खाने-पीने की सावधानियों से लेकर लाइफ स्टाइल तक चेंज करनी पड़ती है।
अगर आप भी अपने बढ़ते शुगर के कारण परेशान हैं, तो इस हिंदी लेख में हम आपको बता रहे हैं शुगर को कंट्रोल करने के कुछ आसान से घरेलू उपायों के बारे में..

तो चलिए जानते हैं शुगर को कंट्रोल करने के आसान घरेलू उपायों के बारे में..

अलसी के इस्तेमाल से होता है शुगर कंट्रोल :
शुगर को नियंत्रण करने के लिए अलसी के बीज बहुत ही गुणकारी होते हैं। दरअसल अलसी में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शुगर के स्तर को सामान्य रखते हैं। इस उपाय को करने की विधि यह है कि सुबह रोजाना एक गिलास पानी के साथ अलसी के बीज एक चम्मच की मात्रा में सेवन करें। आपको इन बीजों को अच्छे से चबाना है। जल्दी ही इस उपाय से शुगर नियंत्रण में हो जाता है।
आंवला के इस्तेमाल से होता है शुगर कंट्रोल :
आंवला सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके अलावा यह शुगर को नियंत्रण रखने में भी बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। इसका इस्तेमाल अगर शुगर का रोगी करे, तो उसके शुगर का स्तर सामान्य रहता है, क्योंकि यह पेन्क्रियाज के कार्य करने की क्षमता को दुरूस्त करता है। इसको सेवन करने की विधि यह है कि आप प्रतिदिन सुबह एक गिलास पानी में आंवले का रस 2 चम्मच मिलाकर पी लिया करें, लाभ होगा।
Sugar Control Karne Ke Gharelu Upchar

कड़ी पत्ते के इस्तेमाल से होता है शुगर कंट्रोल :
वैसे तो हम जो भोजन करते हैं उसका स्वाद बढ़ाने के लिए कड़ी पत्ते का प्रयोग होता है। लेकिन शायद आप जानते नहीं होंगे कि इससे डायबिटीज (मधुमेह) को भी नियंत्रण किया जा सकता है। इसके लिए आप रोजाना 7 से 8 कड़ी पत्ते मुंह में रखकर अच्छे से चबायें। शुगर के अलावा कड़ी पत्ते का सेवन बढ़ते वजन को रोकने और दिल की बीमारियों के लिए भी बहुत लाभकारी होता है।
नीम की पत्तियों से होता है मधुमेह कंट्रोल :
नीम एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है जिससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह मधुमेह को नियंत्रण में रखने के लिए रामबाण का काम करता है। नीम की कुल 9 से 10 कोमल पत्तियों को साफ पानी में उबालें। बाद में इस पानी को छानकर पी जायें। शुगर कंट्रोल में रहेगा।
अमरूद के सेवन से होता है डायबिटीज़ कंट्रोल :
चूंकि अमरूद में विटामिन-सी और फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, इसलिए रोजाना एक अमरूद खायें और शुगर को नियंत्रण करें।
Posted by Kaahan Ayurveda at 4:47 AM
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

No comments:

Post a Comment

Newer Post Older Post Home
Subscribe to: Post Comments (Atom)

About Me

My photo
Kaahan Ayurveda
View my complete profile

Blog Archive

  • ►  2023 (2)
    • ►  November (1)
    • ►  October (1)
  • ►  2022 (3)
    • ►  April (2)
    • ►  March (1)
  • ►  2021 (12)
    • ►  November (3)
    • ►  October (3)
    • ►  September (1)
    • ►  August (1)
    • ►  April (1)
    • ►  February (1)
    • ►  January (2)
  • ▼  2020 (88)
    • ►  December (4)
    • ►  November (6)
    • ►  October (3)
    • ►  September (3)
    • ►  August (6)
    • ►  July (12)
    • ►  June (8)
    • ►  May (4)
    • ►  April (12)
    • ►  March (14)
    • ►  February (9)
    • ▼  January (7)
      • Sex Kamjori Ki Ayurvedic Dawa
      • Likoria Ki Dawa
      • Sehat Kaise Banaye
      • Swapandosh Ka Ila
      • Sex Stamina Badhane Ke Upay
      • वजन बढ़ाने का सबसे फाड़ू तरीका | 100% Result | waja...
      • Sugar Control Karne Ke Gharelu Upchar
  • ►  2019 (15)
    • ►  December (1)
    • ►  November (1)
    • ►  October (4)
    • ►  September (1)
    • ►  August (2)
    • ►  July (3)
    • ►  June (2)
    • ►  April (1)
Simple theme. Powered by Blogger.